दिल्ली के नजदीक मथुरा-वृंदावन तो आप गए होंगे, यहां के इन 7 मंदिरों में श्री कृष्ण बरसाते हैं कृपा

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 04, 2024

भारत में कई प्रमुख तीर्थ स्ठालों में से एक है श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा भी शामिल है। यहां हर दिन हजारों श्रृद्धालु मथुरा के मंदिरों में भगवान की एक झलक देखने के लिए आते हैं। दरअसल, मथुरा में भगवान कृष्ण को समर्पित एक से एक मंदिर स्थित है, जहां की आधुनिक निर्माण शैली और वास्तुकला दुनियाभर में मशहूर है। अगर आप भी मथुरा-वृंदावन घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन 7 मंदिरों के दर्शन करना न भूले।

बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन

सबसे प्रतिष्ठित और पुराने कृष्ण मंदिरों में से एक वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर, जहां जाकर आप आधे से ज्यादा वृंदावन धाम के दर्शन कर लेंगे। बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ हमेशा रहती है। यहां पर श्रीकृष्ण की काले रंग की प्रतिमा स्थापित है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर

यह तो हर कोई जानता है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान मथुरा में ही स्थित है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर के गर्भगृह में ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, जो पहले कारागृह था। इस मंदिर में कान्हा जी के बालस्वरुप के दर्शन मिलते हैं। 

द्वारकाधीश मंदिर, मथुरा

यह मंदिर भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है, द्वारकाधीश मंदिर की वास्तुकला राजस्थानी शैली पर आधारित है। इस मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन तो मिलेंगे ही, साथ उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं से जुड़ी कलाकृतियां भी देखने को मिलेंगी।

श्री राधा रमण मंदिर, मथुरा

श्री राधारमण मंदिर काफी प्राचीन है, यहां पर भगवान की अनोखी मूर्ति स्थापित है। बता दें कि, भगवान का ये स्वरुप शालिग्राम पत्थर से निकला था। गोपाल भट्ट गोस्वामी द्वारा स्थापित इस मंदिर में प्रतिदिन नियम से पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं।

प्रेम मंदिर, वृंदावन

यह मंदिर श्रीकृष्ण और राधा जी को समर्पित करते हुए वृंदावन में भव्य प्रेम मंदिर भी बनाया गया है। इस मंदिर की खूबसूरती देश-विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करती है। यहां की वास्तुकला और मूर्तियों में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखाई गई हैं।

श्री गोपीनाथ जी मंदिर

वृंदावन के सबसे पुराने मंदिरों में श्री गोपीनाथ जी का मंदिर भी है, जहां राधा रानी और भगवान कृष्ण के साथ राधा जी की छोटी बहन अनंग मंजरी और उनकी सखी ललिता और विशाखा की मूर्तियां स्थापित हैं।

श्री निधिवन

वृंदावन का सबसे फेमस और प्राचीन मंदिर निधिवन है। जहां भगवान कृष्ण, राधा रानी और गोपियों के बीच पवित्र रासलीला रचाई। इस मंदिर में आज भी भगवान श्रीकृष्ण के साथ राधा रानी का श्रृंगार भी होता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Asian Championships: मनु भाकर को रजत, ईशा सिंह को कांस्य, भारत को टीम गोल्ड

BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 वर्ल्ड कप हीरो, सचिन से तुलना और टीम इंडिया की दहलीज

BCCI की नई लिस्ट जारी: Shubman Gill को मिला प्रमोशन, Mohammed Shami का पत्ता कटा