तीन घंटे सड़क पर ही घूमते रहे कोरोना वायरस से संक्रमित 70 मरीज, जानें पूरा मामला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 25, 2020

इटावा। आगरा से बस एवं एम्बुलेंस के जरिए सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल भेजे गए कोरोना वायरस से संक्रमित 70 मरीज अस्पताल का मुख्य द्वार खुला न होने की वजह से तीन घंटे बाहर सड़क पर ही टहलते रहे। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी और क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी चंद्र पाल सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलपति डा. राजकुमार को इस बारे में बताया। पुलिस के अनुसार सिंह ने मरीजों को पानी और बिस्कुट मुहैया कराए। ये मरीज बस और एम्बुलेंस के जरिए तड़के चार बजे आगरा से सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय अस्पताल पहुंचे थे। 

पुलिस ने बताया कि अस्पताल का मुख्य द्वार बंद होने की वजह से सभी मरीज सुबह सात बजे तक मुख्य द्वार के सामने और आस-पास सड़कों पर टहलते रहे। राजकुमार ने कहा कि आगरा प्रशासन की ओर से संवादहीनता के कारण ऐसा हुआ। कुलपति ने इसके बाद अस्पताल का मुख्य द्वार खुलवाया और मरीजों को अस्पताल के अन्दर बने कोरोना वायरस विंग मे भर्ती किया गया।

इसे भी देखें : सीएम योगी ने अफसरों से कहा- लॉकडाउन का सख्ती से शत-प्रतिशत कराया जाए पालन 

प्रमुख खबरें

भारत-अमेरिका Trade Pact साल के अंत तक हो पूरा, USIBC ने दोनों सरकारों से की मांग

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका