पी 305 बजरे के 70 कर्मियों की मौत, 16 लापता लोगों के लिए नौसेना का अभियान जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

मुंबई। नौसेना ने कहा है कि रविवार को चार और शव मिलने के साथ ही चक्रवात ताउते के दौरान बजरा पी 305 के डूब जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 70 हो गयी और वह इस बजरे एवं टगबोट (खींचने में इस्तेमाल आने वाली नौका) वरप्रदा से लापता समझे जा रहे 16 और व्यक्तियों की तलाश में वह जुटी हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि वैसे लापता हुए लोगों की सूची तब काफी छोटी हो जाने की आशंका है जब यह पुष्टि हो जाएगी कि पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र और गुजरात में तटों के आसपास जो 14 शव मिले हैं, वे बजरा और टगबोट पर सवार लोगों के ही शव हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘अपतटीय क्षेत्र में जो शव मिल मिले हैं, उनकी शिनाख्त होनी अभी बाकी है।’’ उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ तट के पास आठ और गुजरात के वलसाड तट पर छह शव मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के एलएनजेपी और जीटीबी अस्पताल में ब्लैक फंगस 36 नए मामले सामने आए

अबतक इस टग बोट के दो कर्मियों को बचाया जा सका है। अधिकारी ने कहा कि लापता कर्मियों की तलाश रातभर चलेगी तथा नौसेना ने तलाश एवं बचाव अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए विशेष गोताखोर टीमें तैनात की है। रविवार बचाव एवं तलाशी अभियान का सातवां दिन रहा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य