शरद पवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिये महाराष्ट्र भाजयुमो का पदाधिकारी गिरफ्तार

Sharad Pawar

मुंबई पुलिस ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनके पोते विधायक रोहित पवार के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की महाराष्ट्र इकाई के सचिव को गिरफ्तार किया है।

मुंबई। मुंबई पुलिस ने राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनके पोते विधायक रोहित पवार के खिलाफ ट्विटर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की महाराष्ट्र इकाई के सचिव को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आरोपी प्रदीप गावड़े को शनिवार को पुणे में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें: कांगो में ज्वालामुखी फटने से कम से कम 15 लोगों की मौत, 500 से ज्यादा मकान नष्ट

मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने यहां बांद्रा में रहने वाले राकांपा के एक पदाधिकारी की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने कहा, उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए और 500 समेत विभिन्न धाराओं और आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़