PoK में आजादी के लिए उतरे 70 हजार लोग, युद्ध को तैयार!

By अभिनय आकाश | Jun 23, 2026

अब कुल 70 हजार से अधिक लोग पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग कितने ज्यादा भड़के हुए हैं पाकिस्तान की सरकार पर। क्योंकि पाकिस्तान की सरकार जिस तरीके से पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर के अंदर अपना राज कायम रखने के लिए आम लोगों पर जुल्म सितम कर रही है। उसको लेकर आखिरकार लोगों ने फुल एंड फाइनल मूड बना लिया है जहां पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंदर आम आवाम का यह फूटता हुआ गुस्सा साफ तौर पर नजर आ रहा है। हर कश्मीरी का गुस्सा  प्रदर्शन में दिख रहा है, वो एक दिन, दो दिन, तीन दिन, चार दिन नहीं बताया जा रहा है कि करीब-करीब 14 दिन से यही कमोबेश हालत है पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर के अंदर जहां पाकिस्तान की सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। और हालात ऐसे हैं साथियों जहां लोग खुलेआम यह कह रहे हैं कि अब जो हक है वह लेकर रहेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें जान क्यों ना देनी पड़ जाए। 

इसे भी पढ़ें: जब तक मैं PM हूं...भाई की कसम खाकर नेतन्याहू ने दी भारत को चौंकाने वाली ताकत!

पाकिस्तानी सेना कश्मीरियों को मार रही है। कश्मीर पर पाकिस्तानी हमला हो रहा है। हमें बुनियादी अधिकार चाहिए। हमें मुफ्त शिक्षा चाहिए। आंदोलन में बच्चे की भागीदारी की सबसे अहम तस्वीरों में से एक माना जा रहा है। क्योंकि यह पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा चिंता का कारण है कि भाई बच्चों तक को आवाज उठानी पड़ रही है पाकिस्तान के इस ऑक्यूपेशन की। इससे जो संकेत मिल रहा है वो ये कि पीओके में राजनीतिक दबाव, आर्थिक परेशानियां, सेना का जो एक तरीके से दमनकारी नीति है युवा पीढ़ी के अंदर इससे बड़ी नाराजगी है, गुस्सा है, आग बबूला है और इसीलिए यह आंदोलन की जो शक्ल है वो भड़कती जा रही है और इस आंदोलन के प्रमुख आयोजक सरदार अमन खान ने रावलकोट के ईदगाह ग्राउंड में जो है हजारों लोगों को संबोधित भी किया है। हूं। आप समेत एक एक खान से कहता हूं। पूरी कौम से कहता हूं इन 53 चोरों समेत पाकिस्तान का कोई सियासतदान उसके बाद कश्मीर की गलियों में नहीं आ सकता। नहीं आ सकता। अगर हम जिंदा नहीं रहेंगे तो तुम भी इस कदर में जिंदा नहीं रहोगे। अमन का पैगाम है। अमन का पैगाम ये है कि जो मुतालबात हमारे हैं वो मुतालबात जो तुमने मायने किए हुए हैं वो मुतालबात पूरे करो। जायज मुतालबात पूरे करो। यहां के लोगों को जो है वो मौका दो। यहां के आवाम को मौका दो। यही तुम्हारे पास रास्ता है। इसके अलावा तुम्हारे पास कोई रास्ता नहीं है। और हमारे पास ऑप्शन है। हमारे पास अल्हम्दुलिल्लाह ऑप्शन है। तुम्हारे पास कोई ऑप्शन नहीं है।

Stay updated with Latest International News in Hindi https://www.prabhasakshi.com/international on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा