नागासाकी में परमाणु बम हमले की 71वीं बरसी मनाई गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2016

तोक्यो। अमेरिका द्वारा जापानी शहर नागासाकी पर परमाणु बम हमले के 71 साल बाद शहर के मेयर ने इस मौके पर साल की शुरूआत में हिरोशिमा का दौरा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तारीफ की। इस परमाणु बम हमले में शहर पूरी तरह से बरबाद हो गया था।

 

यहां स्थानीय समायानुसार सुबह ठीक 11 बजकर दो मिनट पर (भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 32 मिनट पर) विस्फोट हुआ था। इसी समय यहां हजारों लोगों ने एक मिनट का मौन रखा। इनमें, हमले में बच गए लोगों और पीड़ितों के संबंधी भी शामिल थे। शुरूआती विस्फोट में लगभग 74,000 हजार लोग मारे गए थे जबकि हजारों अन्य लोगों की मौत कई महीनों या सालों बाद विकिरण से होने वाली तकलीफों के कारण हो गई थी। यह हमला अमेरिका द्वारा हिरोशिमा पर डाले गए एटमी बम के तीन दिन बाद किया गया था। अमेरिका द्वारा यह पहला एटमी बम हमला था। इसमें 1,40,000 लोगों की मौत हो गई थी। नागासाकी के मेयर तोमिहिसा ताउ ने ओबामा के मई माह में किए गए हिरोशिमा दौरे की तारीफ की। यह पहली बार है जब किसी वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां का दौरा किया है।

 

प्रमुख खबरें

Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, स्किनिमलिज्म से सर्दियों में निखारें त्वचा

Gemini 3 Pro VS ChatGPT 5.2: 2025 के AI रेस में कौन आगे? आपके लिए बेस्ट चुनाव का विश्लेषण

Pakistan ने चोरी से ईरान को परमाणु...पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया