ब्रिटेन में 717 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 11,329 पहुंची

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2020

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस से एक दिन में 717 और लोगों की मौत हो गई,जिसके बाद इस विषाणु से मरने वालों की संख्या 11,329 पहुंच गई। उधर सरकार ने संकेत दिया है कि लॉकडाउन (बंद)से फिलहाल राहत देने के आसार नहीं हैं। सोमवार को बंद चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गया। प्रधानमंत्री का कामकाज देख रहे ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि कैबिनेट इस हफ्ते के अंत में बंद के प्रभाव की समीक्षा करेगी लेकिन इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद वह स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। डाउनिंग स्ट्रीट की दैनिक ब्रीफिंग में राब ने कहा कि आंकड़ों से यह सकारात्मक संकेत मिले हैं कि हमने यह संघर्ष जीतना शुरू कर दिया है लेकिन हमने अबतक इस संकट के चरम को पार नहीं किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह