मध्य प्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के 7,359 नए मामले, छह की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,359 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,81,103 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में छह लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,624 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 1,438 और भोपाल में 1,112 नए मामले सामने आये हैं।

इसे भी पढ़ें: परमबीर सिंह ने ED से कहा, वाजे को पुलिस सेवा में बहाल करने के लिए देशमुख ने दबाव डाला था

ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 53,951 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 9,696 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,16,522 लोग मात दे चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में बुधवार को 3,19,972 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,00,67,207 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

त्योहारी कैलेंडर बदलने से FADA का वाहन खुदरा कारोबार अक्टूबर में 23.8 प्रतिशत फिसला

तमिलनाडु के Mamallapuram में बस और वैन की टक्कर, 3 महिला कर्मचारियों की मौत

Speaker Om Birla ने स्वीकार किया Srinagar सांसद Aga Syed Ruhullah Mehdi का इस्तीफा

Delhi में Diwali पर केवल 7 और 8 नवंबर को तय समय में Green Crackers जलाने की अनुमति