बीते 10 साल में 740 विधायक व सांसद BJP में शामिल हुए, JMM नेता Supriyo Bhattacharya

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2024

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को दावा किया कि बीते 10 साल में ऐसे कम से कम 740 विधायक और सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए हैं जिनके खिलाफ केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। केंद्र सरकार पर हमला करते हुए झामुमो ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने यह कहावत अपना ली है कि ‘मेरी बात मानो या अपना रास्ता लो’ और कहा कि झारखंड इसकी बेहतरीन मिसाल है। पत्रकारों से बात करते हुए झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि 2014 से 2024 तक देश ने कई अजीब चीजें देखी हैं, जिनमें क्या खाना, पहनना पढ़ना और क्या सुनना है, यह भी शामिल है। 

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने कभी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा दिया था और अब वह ‘कांग्रेस युक्त भाजपा’ है। झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि उनके लिए आदिवासियों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है जबकि वे आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि अगर आदिवासी मुख्यमंत्री होगा तो उसका स्थान जेल में होगा।

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश