म.प्र.-छग में 7.45 करोड़ मोबाइल ग्राहक, जियो पहले स्थान पर: ट्राई

By दिनेश शुक्ल | Sep 25, 2020

भोपाल। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के जारी आंकड़ों में रिलायंस जियो मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सर्किल में पहले स्थान कायम है। ट्राई की जून 2020 की जारी रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ में कुल 7.45 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं। जून 2020 में जियो के ग्राहकों की संख्या 6.66 लाख बढ़कर 3.18 करोड़ हो गई। जून 2020 में वोडाफोन आइडिया ने 3.93 लाख ग्राहक खोए हैं। वोडाफोन आइडिया के मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 2.30 करोड़ ग्राहक हैं। वहीं इस दौरान एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 2.72 लाख घटकर 1.33 करोड़ तक पहुंच गई। सरकारी कंपनी बीएसएनएल के मप्र-छग में 19867 ग्राहक घटकर 63.7 लाख ग्राहक हो गए। ट्राई के जून 2020 के आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में सर्किल में कुल 7.45 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं। मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ सर्किल में कुल ग्राहकों की संख्या में 20299 की गिरावट आई है।

प्रमुख खबरें

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल

UPITS 2026: यूपीआईटीएस-2026 में दिखी यूपी की ग्लोबल ताकत, शामिल हुए 90 देशों के खरीदार, CM योगी बोले- इंडस्ट्रियल हब के तौर पर उभर रहा प्रदेश

Rajasthan Mayor Elections: Jodhpur में जीते Prasann Chand Mehta, Jaipur और Kota में भी BJP का कब्जा