Delhi-NCR में आम जनता को बड़ा झटका: मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, 12 नवंबर से लागू हुई नई दरें

By रेनू तिवारी | Nov 11, 2026

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Delhi-NCR) और आसपास के इलाकों में रहने वाले करोड़ों परिवारों के किचन के बजट पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। देश की प्रमुख डेयरी कंपनियों में से एक और दिल्ली-एनसीआर में दूध की सबसे बड़ी आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी (Mother Dairy) ने लिक्विड दूध के अपने सभी वेरिएंट्स (प्रकारों) की कीमतों में 2 रुपये से लेकर 4 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, बढ़ी हुई ये नई दरें 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) से प्रभावी रूप से लागू कर दी गई हैं।

सूत्रों ने बताया कि किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ गई है, जिसके चलते कंपनी को लागत में हुई इस बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डालना पड़ा है। मदर डेयरी अपने दूध की बिक्री से होने वाली कमाई का 75-80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है।

इसे भी पढ़ें: Idli Recipe: फटे दूध के घोल और Suji से 5 मिनट में स्टीम करें रुई जैसी Soft Idli, स्वाद में भी लाजवाब


यह दिल्ली-एनसीआर बाजार में अपने आउटलेट्स, जनरल ट्रेड और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए रोजाना लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है। कुल मिलाकर, कंपनी रोजाना 50 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है। एनसीआर में, टोन्ड दूध (खुला/बल्क में बिकने वाला) की कीमत 58 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। फुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) अब 72 रुपये के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। टोन्ड दूध (पैकेट वाला) की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोन्ड दूध अब 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: गोकुल दूध संघ में बहुमत बदलने के लिए BJP नियमों से कर रही खिलवाड़: Rahul Gandhi

पिछले वित्तीय वर्ष में, अपने दूध उत्पादों और खाना पकाने के तेल (कुकिंग ऑयल) की बेहतर मांग के चलते, मदर डेयरी के टर्नओवर में 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 20,300 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 1974 में शुरू हुई, मदर डेयरी, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। यह कंपनी 'मदर डेयरी' ब्रांड के तहत दूध और दूध से बने उत्पाद बेचती है। यह 'धारा' ब्रांड के नाम से खाद्य तेलों की बिक्री करती है। 'सफल' ब्रांड के तहत ताजे फल और सब्जियां, फ्रोजन सब्जियां, स्नैक्स, पल्प और कंसंट्रेट बेचे जाते हैं। मदर डेयरी के पास नौ मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट और चार हॉर्टिकल्चर प्रोसेसिंग प्लांट हैं। खाद्य तेल के क्षेत्र में, कंपनी 16 संबद्ध प्लांट के जरिए काम करती है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

Jharkhand के Palamu में इनामी Maoist कमांडर की निशानदेही पर SLR राइफल और 200 राउंड बरामद

Palmistry Rajyog Signs: हथेली पर बना Trishul या Fish Sign दिलाता है करियर में सफलता और प्रतिष्ठा

Vande Mataram के 150 वर्ष: Belfast में 60 से अधिक संगीतकारों ने दी विशेष संगीतमय प्रस्तुति

भारत के खिलाफ Test Series में जलवा बिखेरने को तैयार Matt Henry, चोट से उबरकर भरी हुंकार