75 साल के सिद्धारमैया ने राहुल संग लगाई दौड़, कांग्रेस ने लिखा- फिट, फैब और फन, देखें Video

By अंकित सिंह | Oct 06, 2022

इस वक्त कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल कर्नाटक में है। यही कारण है कि कर्नाटक के नेता भी कांग्रेस के इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया भी आज कांग्रेस के इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सिद्धारमैया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिद्धारमैया कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ दौड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, सिद्धारमैया 75 साल के हैं। लेकिन राहुल के साथ उन्होंने दौड़ने में बराबरी की। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि राहुल गांधी अचानक से सिद्धारमैया का हाथ पकड़ते हैं और दौड़ना शुरू कर देते हैं। इसके बाद सिद्धारमैया भी उनके साथ दौड़ने लगते हैं।

 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को नए अवतार में लाएगी भारत जोड़ो यात्रा! सोनिया गांधी के इसमें शामिल होने से क्यों बढ़ गई इसकी महत्ता?


कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के लिए आज एक विशेष दिन था। दरअसल, कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी आज इस भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थी। सोनिया गांधी सुबह सवेरे अपने पुत्र राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल हुईं। 1 किलोमीटर तक यात्रा करने के बाद वह आराम करने गईं। उसके बाद भी वह दोबारा आती हैं और इस यात्रा में शामिल होती हैं। इस दौरान एक खूबसूरत फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। इस फोटो में सोनिया गांधी राहुल गांधी के साथ हैं। राहुल गांधी सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधने नजर आ रहे हैं। सोनिया गांधी भी अलग-अलग लोगों से मेल मुलाकात करती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान सोनिया गांधी एक बच्चे से भी मिलती हैं। दरअसल, बच्ची भीड़ की वजह से गिर जाती है। सोनिया गांधी ने उसे अपने पास बुलाया और बात की। 

 

इसे भी पढ़ें: विजय दशमी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मैसुरू जिले के मंदिर में पूजा की, भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल


आपको बता दें कि 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस की ओर से शुरू की गई थी। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई है। जोकि डेढ़ सौ दिनों तक चलेगी। भारत जोड़ो यात्रा में कुल 3570 किलोमीटर की यात्रा की जाएगी। हर रोज लगभग 120 यात्री इसमें शामिल हो रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा में 20 से 22 किलोमीटर की पैदल यात्रा रोज की जाती है। जो लोग इसमें शामिल हो रहे हैं उनकी औसत उम्र 38 साल है। भारत जोड़ो यात्रा के स्थाई सदस्य 120 है जिनमें 32 महिलाएं शामिल हैं। भारत जोड़ो यात्रा के स्थाई सदस्यों की सूची में राहुल गांधी का भी नाम है। भारत जोड़ो यात्रा में 4 तरह के यात्री हैं। भारत यात्री वह हैं जो शुरुआत से आखिर तक रहेंगे। अतिथि यात्री वे होंगे जो उस राज्य से आते होंगे जहां से यह यात्रा नहीं गुजर रही है। इसके अलावा प्रदेश यात्री वह होंगे जहां से यात्रा गुजर रही है और वहां के यह स्थानीय निवासी होंगे। जबकि वॉलंटियर यात्री वह होंगे जो अपनी मर्जी से इस यात्रा में जुड़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

सुरक्षाकर्मियों ने Bhubaneswar airport से दो यात्रियों के कब्जे से 75 लाख रुपये की नकदी जब्त की

Indian Oil का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में आधा होकर 4,838 करोड़ रुपये पर

Mumbai की अदालत ने क्रिकेट खिलाड़ी Prithvi Shaw को समन जारी किया

Amar Singh Chamkila की पहली पत्नी का खुलासा, अमरजोत के परिवार ने सब कुछ ले लिया था, मैं असहाय थी