भारत में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ें 7500 पार, बीते 24 घंटों में संक्रमण के 768 मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों का आंकड़ा शनिवार को बढ़कर 242 पहुंच गया जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 7,529 पहुंच गई। देश में बीते 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 768 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से फिलहाल संक्रमित मरीजों की संख्या 6,634 है क्योंकि 652 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति विदेश चला गया था।

संक्रमित लोगों में से 71 विदेशी हैं। मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार शाम से 36 लोगों की मौत की भी खबर है जिनमें से अकेले मध्य प्रदेश में 17 लोगों की जान गई है। महाराष्ट्र में 13, गुजरात और तेलंगाना में दो-दो, दिल्ली और असम में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक अब तक हुई कुल 242 लोगों की मौत में से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 110 लोगों की जान गई है। मध्य प्रदेश में 33,गुजरात में 19और दिल्ली में 14 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। पंजाब में कोरोना संक्रमण के कारण 11 लोग जान गंवा चुके हैं जबकि तेलंगाना में नौ और तमिलनाडु में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में छह-छह लोगों की मौत हुई है जबकि पश्चिम बंगाल में पांच लोग की मौत इससे हुई।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 1000 के पार गये, अबतक 19 मरीजों की मौत

जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में चार-चार लोग की जान इस बीमारी के कारण गई जबकि हरियाणा और राजस्थान में मरने वालों का आंकड़ा तीन-तीन रहा। मंत्रालय के मुताबिक केरल में इस संक्रमण से दो लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और असम में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। आईसीएमआर के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के मरीजों के संपर्क में आए लोगों में से 7,703 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। विभिन्न राज्यों से शनिवार तक मिले आंकड़ों के आधार पर पीटीआई के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कम से कम 8,016 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 261 लोगों की इसकी वजह से मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: देश में कोविड-19 से अब तक 242 लोगों की मौत, मामलों की संख्या बढ़कर 7,529 हुई: स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित मामलों की संख्या के मुकाबले थोड़ा कम रहते हैं और अधिकारी इसकी वजह इन मामलों को संबंधित राज्यों के आंकड़ों में जोड़ने में होने वाली प्रक्रियागत देरी को बताते हैं। मंत्रालय द्वारा शाम को अद्यतन किये गए आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र से आए हैं जहां संक्रमित लोगों की सख्या 1,574 है, इसके बाद तमिलनाडु में 911 और फिर दिल्ली में 903 मामले हैं। मंत्रालय के मुताबिक राजस्थानमें कोविड-19 के मामले बढ़कर 553 हो गए हैं जबकि तेलंगाना में 504 और मध्य प्रदेश में 443 मामले सामने आ चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना प्रभावित देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीयों की मदद करे सरकार: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में 433 मामले तो आंध्र प्रदेश में 381 तथा केरल में 364 और गुजरात में 308 मामले दर्ज किये गए हैं। मंत्रालय के मुताबिक कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 214 हो चुकी है तो जम्मू-कश्मीर में 207 तथा हरियाणा में 177 तक पहुंच गई है। पंजाब में कोरोना वायरस के 132 मामले सामने आ चुके हैं जबकि पश्चिम बंगाल में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 126 है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बिहार में 60 मामले आ चुके हैं तो वहीं ओडिशा में कोविड-19 के 48 मामले हैं। उत्तराखंड में वायरस की चपेट में 35 लोग आ चुके हैं जबकि असम में 29 लोग इससे संक्रमित हैं। हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के 28 मामले हैं। चंडीगढ़ और छत्तीसगढ़ में 18-18 जबकि झारखंड में कोरोना वायरस के अब तक 17 मरीज मिले हैं। लद्दाख में संक्रमण के कुल 15 मामले सामने आए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से संक्रमण के 11 मामले आए हैं। गोवा और पुडुचेरी में कोविड-19 के सात-सात मामले मिले हैं। मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत