दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले 1000 के पार गये, अबतक 19 मरीजों की मौत

Corona virus

शुक्रवार रात को यहां इस वायरस से संक्रमित मामले 903 हो गये थे और 14 मरीजों की जान चली गयी थी। पांच और मरीजों की जान जाने के साथ ही यहां इस रोग से अबतक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

नयी दिल्ली।  राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 166 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही यहां कोविड-19 के मामले बढ़कर 1069 हो गये। साथ ही यहां पांच मरीज की मौत भी हो गयी। दिल्ली सरकार ने यह आंकड़ा दिया है। इन कुल मामलों में 712 मरीजों को विशेष अभियानों के माध्यम से अस्पतालो में लाया गया। सरकारी अधिकारियों ने पिछले महीने उन लोगों को पृथक वास में भेजने के कदम उठाये थे जिनका संबंध मार्च में निजामुद्दीन में हुए एक धार्मिक कार्यक्रम से था।

शुक्रवार रात को यहां इस वायरस से संक्रमित मामले 903 हो गये थे और 14 मरीजों की जान चली गयी थी। पांच और मरीजों की जान जाने के साथ ही यहां इस रोग से अबतक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार कुल मामलों में से 26 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे गयी जबकि एक देश से बाहर चला गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़