असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 755 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2022

गुवाहाटी। असम में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 755 नए मामले सामने आए और तीन मरीजों की मौत हो गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से मंगलवार को जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 7,31,662 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया कि 7,121 नमूनों की जांच में संक्रमण के नए मामलों का पता चला। असम में कोरोना संक्रमण की दर 10.60 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे 21 से 23 जुलाई के बीच ठाणे, नासिक और औरंगाबाद की यात्रा करेंगे

राज्य में कोविड-19 महामारी से अब तक 6,654 मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 4,858 मरीज उपचाराधीन हैं। बुलेटिन के अनुसार, संक्रमण से उबर चुके 303 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। अब तक राज्य में 7,18,798 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। इसमें यह भी बताया गया है कि राज्य में अब तक लोगों को कोविड रोधी टीके की 4,74,11,258 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें से 2,45,96,120 पहली खुराक, 2,15,86,688 दूसरी खुराक और 12,28,450 ऐहतियाती खुराक हैं।

प्रमुख खबरें

GOAT इंडिया टूर 2025: लियोनल मेसी ने वीडियो साझा कर भारत को कहा धन्यवाद

FIFA The Best Awards 2025: डेम्बेले और बोनमती बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

IND vs SA लखनऊ टी20: भारत की 14वीं सीरीज़ जीत या दक्षिण अफ्रीका की वापसी

IPL Auction 2026: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, करोड़पति क्लब में धमाकेदार एंट्री