भारत में एक दिन के भीतर सामने आए कोविड के 7584 केस, 24 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के एक दिन में 7,584 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,05,106 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 36,267 पर पहुंच गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 24 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,747 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,769 की वृद्धि हुई है और यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.70 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 2.26 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.50 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,26,44,092 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती