वाराणसी में 75वें स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन

By आरती पांडेय | Aug 15, 2021

आज हम आजादी का 75 वा वर्षगांठ मना रहे हैं। यह हमारे लिए आजादी का अमृत महोत्सव है। वाराणसी में आज आजादी महोत्सव का धूमधाम दिख रहा है। जिला अधिकारी ने कहा की आजादी हमें बड़ी मुश्किल से मिली है, इसे हमें सहेज के रखना चाहिए।  साथ ही डीजल रेल कारखाने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

इसी क्रम में  बनारस डीजल रेल इंजन कारखाना परिसर में महाप्रबंधक अंजनी गोयल द्वारा ध्वजारोहण कर  परेड ने सलामी दी। अंजनी गोयल ने कहा कि आज का दिन सभी को आजादी का महत्व बताने वाला है, इसके साथ ही कहा कि हम सब की यह जिम्मेदारी है कि देश को विकास के पथ पर आगे ले जाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कोरोना काल में अपने जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी को सम्मानित भी किया गया।

प्रमुख खबरें

Maruti Suzuki का बड़ा लक्ष्य, चालू वित्त वर्ष में बेचेगी 10 लाख Green Vehicles

Asian Games Hockey में भारतीय टीमों का लक्ष्य Gold Medal और सीधा Olympic कोटा

TTD को गाय के नाम पर बेचा मिलावटी घी, ED ने Sukriti Foods के Kailash Mangala को दबोचा

पेट्रोल की कीमत 390 रुपए के पार, गधा लेकर पाकिस्तान की असेंबली में घुस गए इमरान खान की पार्टी के नेता