महाराष्ट्र में कोरोना के 7,924 नये मामले, 8,706 मरीज ठीक हुए, 227 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य में सोमवार को कोविड-19 के 7,924 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,83,723 हो गयी। संक्रमण के कारण 227 और लोगों की जान जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,883 हो गयी। उन्होंने कहा कि दिन में कुल 8,706 मरीजों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,21,944 हो गई। महाराष्ट्र में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,47,592 है। राज्य में अब तक कुल 19,25,399 लोगों की जांच की गई है।

प्रमुख खबरें

Loksabha Elections 2024: मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की किस्मत दांव पर, UP में 10 सीटों पर जारी है मतदान

Loksabha Election 2024| PM Modi ने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में डाला वोट, फिर पहुंचे लोगों के बीच

Darsh Amavasya 2024: दर्श अमावस्या पर पितरों की शांति के लिए करें पिंडदान, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

गृह मंत्री Amit Shah ने डाला वोट, दूसरे चरण में इन सीटों पर हो रही वोटिंग