चलो तुरंत वापस निकलो...बांग्लादेश के 8 गैस टैंकर भारत में रोके गए

By अभिनय आकाश | Dec 30, 2025

त्रिपुरा की धरती पर आठ बांग्लादेशी गैस टैंकर्स को रोक दिया गया और फिर गूंजा बांग्लादेशी वापस जाओ। यह भारत के धैर्य का टूटना, जनता का गुस्सा और एक साफ संदेश उन लोगों को जो भारत को अनाप शनाप बकते हैं। सच्चाई यही है आज की कि बांग्लादेश में हर रोज जो कुछ हो रहा वो सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक दिख भी रहा कि भारत विरोधी लोग कैसे बांग्लादेश की सड़कों पर उतरे हैं। लेकिन इनका इलाज भारत बखूबी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश: खालिदा जिया ने सैन्य तानाशाही के खिलाफ जन आंदोलन छेड़ा था, तानाशाह इरशाद का हुआ था पतन

सबसे बड़ी बात भारत की क्षेत्रीय अखंडता पर सबसे बड़े सवाल उसी दौरान खड़े हो गए जिस दौरान यूनुस चीन में थे। इसी बीच पाकिस्तानी सेना आईएसआई के टॉप कमांडर्स ढाका में लगातार दौरे पर दौरे कर रहे थे और यह सब केवल संयोग नहीं है। भारत ने उसी वक्त ये अच्छे से समझ लिया कि बांग्लादेश की धरती अब भारत विरोधी गतिविधियों का मंच बनाई जा रही है। अब इन्हीं सबको देखते हुए जो भारत का राज्य है त्रिपुरा भारत का सबसे शांत राज्य है। जहां लोग राजनीति से कोसों दूर रहते हैं।

लेकिन जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले हुए, भारत विरोधी बयानबाजी सड़कों पर हुई और धमकियों की खबरें आने लगी तो जनता चुप नहीं बैठी। त्रिपुरा के जीरानिया उपखंड और बोधक जंग नगर क्षेत्र में बांग्लादेश से आ रहे आठ एक दो नहीं आठ गैस बुलेट टैंकर्स को लोगों ने रोक दिया। स्थानीय सूत्रों और मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों के अनुसार, बांग्लादेशी वाहनों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए लगाए गए नाकाबंदी के तहत लगभग आठ वाहनों को रोका गया।

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश की राजनीति का एक युग समाप्त! पूर्व पीएम खालिदा जिया का 80 की उम्र में निधन, शेख हसीना से दशकों चली थी प्रतिद्वंद्विता

प्रदर्शनकारियों ने हालिया राजनीतिक तनाव, कथित भारत-विरोधी बयान और बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों पर हुए हमलों को विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण बताया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि मौजूदा हालात में बांग्लादेशी वाहनों को भारत में प्रवेश करने देना अस्वीकार्य है, और आरोप लगाया कि सीमा पार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि इस नाकाबंदी का उद्देश्य इन घटनाओं के खिलाफ कड़ा संदेश देना था।

प्रमुख खबरें

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?

Fake Emergency Chapter Controversy | सावधान! सोशल मीडिया पर घूम रही है NCERT की नकली किताब, काउंसिल लेगी कानूनी एक्शन

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत

Prabhasakshi NewsRoom: Indira Gandhi ने क्यों लगाई थी Emergency? Congress ने क्यों आधी रात को छीन लिये थे नागरिकों के सारे अधिकार?