फिर से चीता युक्त होगा भारत, नामीबिया से खास विमान में लाए जा रहे 8 चीते

By अंकित सिंह | Sep 16, 2022

भारत एक बार फिर से चीता युक्त होने जा रहा है। विलुप्त हो चुके चीते को फिर से भारत में स्थापित करने की तैयारी हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर 17 सितंबर को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो पालपुर नेशनल पार्क में 3 बॉक्स खोलकर चीतों को क्वारंटाइन बाड़े में छोड़ेंगे। इसके लिए पूरी तैयारियां शुरू की जा चुकी है। चीतों को नामीबिया से भारत लाया जा रहा है। चीतों की पहली झलक भी सामने आ चुकी है। इसको लेकर भारत और नामीबिया सरकार के बीच 20 जुलाई 2022 को एक अनुबंध हुआ था। पहले ही पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सभी तैयारियों का जायजा ले चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: कुनो-पालपुर राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीका से 25 से ज्यादा चीते लाए जाएंगे : केन्द्रीयमंत्री

मालवाहक विमान से आठ चीते 17 सितंबर को राजस्थान के जयपुर ले जाए जाएंगे। इनमें पांच मादा और तीन नर चीते हैं। इसके बाद जयपुर से वे हेलीकॉप्टर से मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में अपने नए बसेरे कुनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाए जाएंगे। चीतों को भारत ले जा रहे विमान में कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि उसके मुख्य केबिन में पिंजरों को सुरक्षित रखा जाए लेकिन उड़ान के दौरान पशु चिकित्सक चीतों पर पूरी तरह नजर रख सकेंगे। विमान को एक चीते की तस्वीर के साथ पेंट किया गया है। यह विशाल विमान 16 घंटे तक उड़ान भरने में सक्षम है और इसलिए ईंधन भरवाने के लिए कहीं रुके बिना नामीबिया से सीधे भारत जा सकता है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने 1952 में देश में चीतों को विलुप्त करार दे दिया था। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के साल वन में 1948 में आखिरी चीता दिखा था। भारत ने 1970 के दशक से ही इस प्रजाति को फिर से देश में लाने के प्रयास शुरू कर दिए थे और इसी दिशा में उसने नामीबिया के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 

प्रमुख खबरें

एक ही युद्ध, अलग-अलग नतीजे! ईरान, लेबनान और हिज़्बुल्लाह से निपटने के तरीके पर अमेरिका और इज़राइल में बढ़े मतभेद

Ukraine Targets Russian Fuel | रूस की इकोनॉमिक लाइफलाइन पर यूक्रेन का प्रहार! क्रीमिया के तेल प्रतिष्ठानों में आग लगी | Ukraine Russia War

TMC में ऐतिहासिक बगावत! संसद तक पहुंची विद्रोह की आग, 20 सांसदों का दावा, क्या गिर जाएगी ममता बनर्जी की पकड़?

Patna Coaching Firing Controversy | मशहूर शिक्षक Khan Sir को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी अंतरिम रोक