भाजपा में शामिल होने वाले गोवा के 8 विधायकों ने जेपी नड्डा और अमित शाह से की मुलाकात, प्रमोद सावंत भी रहे मौजूद

By अंकित सिंह | Sep 19, 2022

हाल में ही गोवा में 8 कांग्रेसी विधायकों ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। ये सभी विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसमें गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिगंबर कामत भी शामिल हैं। आज के सभी नेता दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में इनकी मुलाकात भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई है। इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आ गई है। तस्वीरों में सभी नेता बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गोवा भाजपा के अध्यक्ष सदानंद तनवड़े और राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर उपस्थित हुए। इस साल गोवा में विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस के 11 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस में उठापटक के बीच हाल में ही 8 नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया था। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया

गोवा के राजनीतिक घटनाक्रम पर कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडू राव ने कहा था कि पाला बदलने के लिए हर विधायक को 40-50 करोड़ रुपये दिये गए भुगतान किया गया, या शायद उन्हें केंद्रीय एजेंसियों का डर था। राष्ट्रीय पार्टी (भाजपा) हर जगह ऐसी चीजें कर रही है। ये सारा पैसा कहां से आ रहा है? वे सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे चुने हुए प्रतिनिधियों को तोड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा हजारों करोड़ रुपये लेकर आ रही है और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों के जरिए विपक्षी विधायकों को निशाना बना रही है। इस साल फरवरी में राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने तटीय राज्य में सत्ता बरकरार रखी थी। कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने से पहले सत्तारूढ़ दल के पास विधानसभा में 20 विधायक थे।

प्रमुख खबरें

मानसून में Transparent Top न बन जाए Fashion Blunder, इन 3 Tricks से पाएं Glamorous Look

Punjab Congress में सुलह की कोशिशें तेज, Baghel कल Channi से मिलेंगे

Ethanol Blended Petrol के बारे में Ministry of Petroleum and Natural Gas ने दिए तमाम सवालों के जवाब

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 95.33 के स्तर पर बंद हुआ