भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस के साथ झड़प में आठ भारतीय कारोबारी घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2021

काठमांडू। नेपाल-भारत सीमा पर महोत्तारी जिले में नेपाल पुलिस के साथ झड़प में आठ भारतीय कारोबारी घायल हो गए हैं। सोमवार को मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई। सरकारी समाचार पत्र ‘राइजिंग नेपाल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार रात को उस समय हुई, जब भारतीय कारोबारियों ने मतिहानी नगर निगम में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के एक बनाई गई एक अस्थाई चौकी और हेल्प डेस्क को ध्वस्त कर दिया। वेबसाइट ‘माई रिपब्लिक’ के अनुसार सशस्त्र पुलिस बल का एक जवान और आठ भारतीय कारोबारी झड़प में घायल हो गए। मतिहानी सीमा चौकी के पुलिस निरीक्षक बलराम गौतम ने बताया कि रविवार रात आठ बजे 50-60 भारतीय नागरिकों ने सीमा पर तैनात जवानों पर पथराव किया। उन्होंने बताया कि भारतीय नागरिकों ने शराब पी हुई थी।

प्रमुख खबरें

Amravati Hospital Fire: एनआईसीयू में आग से 3 नवजातों की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

मत हो उदास, त्यौहारों में बरकरार रखेगी मिठास, ISMA का बड़ा बयान- देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जल्‍द कीमतें कम होंगी

Amravati NICU Fire: नर्सों ने बचाई 36 नवजातों की जान, हादसे में 3 की मौत

Maharashtra Marathi Controversy: ऑटो-टैक्सी ड्राइवरों के साथ नहीं होगा अन्याय, CM Fadnavis ने दिया बड़ा भरोसा