रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत टॉप 10 में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप 1.39 लाख करोड़ बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 30, 2021

नयी दिल्ली। देश की सर्वाधिक मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसमें सर्वाधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इन्फोसिस रही। साप्ताहिक आधार पर बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 प्रतिशत मजबूत हुआ। केवल दो कंपनियों...हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस...के बाजार पूंजीकरण में शुक्रवार को समाप्त सप्ताह के दौरान गिरावट दर्ज की गयी। लाभ में रहने वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 59,590.77 अंक उछलकर 13,28,049.94 करोड़ रुपये पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का एमकैप 23,562.96 करोड़ रुपये बढ़कर 11,63,018.74 करोड़ रुपये रहा जबकि इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 21,395.27 करोड़ रुपये बढ़कर 5,98,604.10 करोड़ रुपये पहुंच गया। सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार पूंजीकरण 18,697.06 करोड़ रुपये बढ़कर 3,76,663.23 करोड़ रुपये पहुंच गया।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा