प्लेटफॉर्म पर सोती मां का बच्चा चोरी करने के वाला पकड़ा गया, बीजेपी नेता सहित 8 लोग गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Aug 30, 2022

उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन पर सो रही एक महिला की गोद से चुराया गया बच्चा सोमवार को फिरोजाबाद से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से बरामद हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मथुरा रेलवे स्टेशन से सात महीने की बच्ची के अपहरण के मामले में भाजपा के एक पार्षद समेत आठ अन्य को गिरफ्तार किया गया है। करीब एक हफ्ते से लापता बच्चे को बाद में भाजपा नेता के पास से बरामद कर लिया गया। उन्होंने बताया कि बच्चे को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म समीक्षक कमाल आर खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार, विवादित ट्वीट के चलते हुई कार्रवाई

इस घटना पर समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह बच्चा पार्षद ने कथित तौर पर हाथरस के बच्चा चोर गिरोह संचालक दंपति से एक लाख 80 हजार रुपये में खरीदा था। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत 24 अगस्त को तड़के साढ़े चार बजे मथुरा जंक्‍शन के प्लेटफार्म पर सो रही एक महिला के पास से चुराया गया सात माह का बच्चा आज फिरोजाबाद नगर निगम के वार्ड संख्‍या 51 की महिला पार्षद विनीता के घर से बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि विनीता ने यह बच्चा एक लाख 80 हजार रुपये में एक महिला स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी के माध्यम से हाथरस के चिकित्सक दम्पति से खरीदा था। उन्‍होंने बताया कि बच्चे की चोरी की बाबत उसकी मां राधा देवी ने राजकीय रेलवे पुलिस कोतवाली मथुरा जंक्‍शन में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मुश्ताक ने बताया कि उस दिन महिला देर रात अपनी बहन के पति के गुजर जाने पर शोक मनाकर लौटी थी और रात ज्यादा हो जाने पर वहीं प्लेटफार्म पर ही सो गई थी, तभी उसका बच्चा चोरी कर लिया गया। मुश्‍ताक ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), विशेष कार्य बल (एसओजी) तथा सर्विलांस टीम की संयुक्त तफ्तीश में पता चला कि हाथरस में एक चिकित्सक दम्पति बच्चे चुराने तथा बेचने का गिरोह चला रहा है।

उन्होंने बताया कि इस दम्पति के लिए कई ऐजेंट भी काम कर रहे थे, जो एक ओर तो बच्चे के ग्राहक तलाशते हैं। साथ ही ऐसे लोग भी जुडे़ थे, जो रेलवे स्टेशन और बस अड्डों से बच्चों को चुराते अथवा लावारिस बच्चों को अगवा कर बेच देते थे। उन्‍होंने बताया कि इस मामले में गिरोह के सरगना हाथरस के सिकन्‍दराराऊ निवासी डॉक्‍टर प्रेम विहारी और उसकी पत्नी डॉक्‍टर दयावती, बच्चा खरीदने वाली फिरोजाबाद नगर निगम की पार्षद विनीता अग्रवाल और उसके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल, इन दोनों को बच्‍चा बेचने वाली स्‍वास्‍थ्‍यकर्मी पूनम और बच्‍चा चोरी करने वाले दीप कुमार शर्मा समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। मुश्‍ताक ने बताया कि बच्चा चोर गिरोह की गिरफ्तारी एवं बच्चे की बरामदगी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम को कुल 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘भाजपा ने बच्चों का वर्तमान और भविष्य तो चुरा ही लिया है… अब कम से कम ये काम तो न करें।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: जिस केस पर सुनवाई चल रही है, क्या उस पर कोर्ट से बाहर जज दे सकते हैं बयान? Justice Ujjal Bhuyan के बयान पर उठा Judicial Propriety का सवाल

2036 Olympic Games: भारत समेत 7 देश नवंबर में IOC के सामने रखेंगे मेजबानी का दावा

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-election के लिए मतदान

Top 10 Breaking News 6 October 2026 | Election Commission | Modi Cabinet Decisions | FlyDubai flight FZ1073 | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें