उत्तर प्रदेश में कोरोना से 81 और लोगों की मौत, 6,318 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 81 लोगों की मौत हुई है, जबकि 6,318 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार शाम जारी बुलेटिन के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 81 लोगों की मौत के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,771 हो गई है। बुलेटिन के अनुसार, लखनऊ, कानपुर नगर और गोरखपुर में छह-छह से लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा वाराणसी और उन्नाव में पांच-पांच, महाराजगंज और मथुरा में चार-चार मेरठ, झांसी, शाहजहांपुर, बुलंदशहर और फतेहपुर में तीन-तीन, प्रयागराज, बरेली, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, रायबरेली और ललितपुर में दो-दो तथा अलीगढ़, सहारनपुर, देवरिया, बलिया, हरदोई, गाजीपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, बहराइच, बिजनौर, संत कबीर नगर, अमरोहा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, शामली, जालौन, औरैया तथा बागपत में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 6318 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की गई। लखनऊ में सबसे ज्यादा 908 मामले आए हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में 413, प्रयागराज में 367, गाजियाबाद में 300, मेरठ में 254, गोरखपुर में 219, वाराणसी में 214 और गौतमबुद्धनगर में 206 नए मरीजों का पता लगा है। 

इसे भी पढ़ें: नोएडा में कोरोना के 206 नए मामले, संक्रमण से अब तक 48 लोगों की मौत

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 3,36,294 हो गई है। हालांकि इनमें से 2,63,288 लोग इस संक्रमण से पूरी तरह उबर चुके हैं। प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोविड-19 से उबरने की दर 78.29% है। वहीं, सितंबर में संक्रमण की दर 4.7% दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 1,51,693 नमूनों की जांच की गई। प्रदेश में अब तक करीब 80 लाख 90 हजार नमूने जांचे जा चुके हैं। राज्य में इस वक्त कोविड-19 संक्रमण के उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या 68,235 है।

प्रमुख खबरें

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी

Indian Coast Guard ने Odisha तट पर डूबे जहाज की लाइफबोट खोजी, 22 नाविकों की तलाश जारी

Kuwait Security Risk: US Troops की मौजूदगी पर उठे सवाल, Iran के हमलों में भारी Casualties से हड़कंप

Odisha Snakebite घटनाओं में 5 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत, मंत्री ने दिए निर्देश