UP में कोरोना संक्रमण के 81 नए मामले, आंकड़ा 2,134 तक पहुंचा, पांच और लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 81 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह उप्र में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 2,134 तक पहुंच गया। राज्य में इसके साथ पांच और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों का आंकड़ा 39 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. विकासेंदु अग्रवाल द्वारा बुधवार शाम जारी बयान में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 81 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश के 60 जिलों में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 2,134 हो गयी है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में पांच लोगों की मौत कोविड-19 से हुई है। इनमें दो रोगियों की मौत आगरा, एक फिरोजाबाद, एक बरेली और एक व्यक्ति की मौत मथुरा में हुई है।

प्रसाद ने बताया कि एल-1 श्रेणी के 155 चिकित्सालय हैं जबकि एल-2 श्रेणी के 78 और एल-3 श्रेणी के छह चिकित्सालय हैं। उन्होंने बताया कि जब लॉकडाउनशुरू हुआ था, उस समय स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव पड़ा था। कल से शासनादेश जारी किया गया है कि बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा तत्काल शुरू की जाएगी। प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संक्रमण से बचाव का प्रशिक्षण पूरे प्रदेश में निजी चिकित्सालयों को दिया गया। उम्मीद है कि ये अस्पताल पूरे प्रोटोकॉल के साथ आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेंगे।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया