कोरोना का खतरा फिर मंडराया! देश में कोविड-19 के 8,329 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2022

नयी दिल्ली। देश में 103 दिन बाद कोविड-19 के एक दिन में 8,000 से ज्यादा नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,13,435 पर पहुंच गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 40,370 हो गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 8,329 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 10 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,757 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.09 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.69 फीसदी दर्ज की गयी।

प्रमुख खबरें

Noida Mysterious Deaths | नोएडा में 24 घंटे के अंदर 15 लोगों की मौत से मची सनसनी! साइलेंट किलर या कोई अदृश्य खौफ, पुलिस के भी उड़े होश!

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते