ओडिशा में कोविड-19 के 8,520 और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 113 नये मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2022

भुवनेश्वर/पोर्ट ब्लेयर। ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 8,520 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 12,04,660 हो गई। हालांकि, रविवार को शनिवार की तुलना में 325 कम मामले सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। राज्य में शनिवार को संक्रमण के 8,845 मामले सामने आए थे और कोविड के सात रोगियों की मौत हुई थी। बुलेटिन में कहा गया है कि छह और रोगियों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 8,520 हो गई।

इसे भी पढ़ें: सांसद अर्जुन सिंह पर पत्थर फेंके गए, कोलकाता के पास भाजपा और टीएमसी समर्थकों में झड़प

बुलेटिन में कहा गया है कि 113 में से दो संक्रमितों ने विदेश यात्रा की थी, जबकि शेष मामले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के दौरान सामने आए। बुलेटिन के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश में कोविड के उपचाराधीन रोगियों की संख्या अभी 564 है। अब तक 8,584 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

बीते 24 घंटे में 65 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। संक्रमण से मौत होने का कोई नया मामला सामने नहीं आया है, लिहाजा मृतकों की संख्या अब भी 129 है। बुलेटिन में कहा गया है कि अब तक 6.8 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच की जा चुकी है। वहीं, कुल 2.99 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: लॉन बॉल्स में Navneet Singh और Dinesh Kumar ने दर्ज की चौथी जीत

Commonwealth Boxing: जादूमणि, अरुंधति और जैस्मीन समेत 6 भारतीय मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे

Commonwealth Games में अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जूडो में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

CJI Surya Kant ने Jaipur में कहा: ऑनलाइन मध्यस्थता पूरी तरह AI के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती