मध्यप्रदेश में 88 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र चालू हो गए हैं : मुख्यमंत्री चौहान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नेकहा है कि राज्य में प्रति मिनट 45,000 लीटर से अधिक ऑक्सीजन उत्पन्न करनेकी क्षमता वाले 88 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र चालू हो गए हैं। चौहान ने मंगलवार देर शाम एक आधिकारिक बयान में कहा कि इस महीने के अंत तक कुल 190 ऑक्सीजन संयंत्र चालू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में देखी गई कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है और इन कमियों में सबसे अहम मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता थी।’’

इसे भी पढ़ें: तालिबान की अंतरिम सरकार ने जारी किया फरमान, अब प्रदर्शनकारियों पर चलाई जाएंगी गोलियां

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य तहसील स्तर और सभी जिला मुख्यालयों परऑक्सीजन संयंत्र स्थापित करना है और इसके अलावा जिन जगहों पर ऑक्सीजन संयंत्रनहीं लगे हैं, वहां ऑक्सीजन सांद्रक लगाए गए हैं। प्रदेश में कुल 52 जिले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रस्तावित 190 ऑक्सीजन संयंत्र में से 102 संयंत्र केंद्र सरकार के सहयोग से स्थापित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 11 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

प्रमुख खबरें

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार