मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू से अब तक 885 कौवों और 09 बगुलों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Jan 07, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बर्डफ्लू की जानकारी मिली है। इन जिलों में अब तक 885 कौवों और 09 बगुलों की मौत हुई है। यह जानकारी केन्द्र सरकार द्वारा की गई बर्ड फ्लू की स्थिति की समीक्षा के दौरान मध्य प्रदेश के पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव जे.एन. कंसोटिया ने दी है।

इसे भी पढ़ें: तीन माह से फरार तीन तलाक का आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक जिला इंदौर, मंदसौर, आगर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन एवं गुना में कौओं में बर्ड फ्लू रोग उदभेद की पुष्टि हो चुकी है। जानकारी में बताया गया कि 07 जनवरी 2021 तक 21 जिलों से कुल 885 कौवों एवं 09 बगुलों के मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई है। समस्त जिलों में रोग नियंत्रण की कार्यवाही भारत सरकार की एडवाइजरी अनुसार की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री बोले हमने जो कहा करके दिखाया, अब गुटका माफिया की बारी

उन्होंने कहा कि रोग की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये समस्त जिलों में आवश्यक सतर्कता एवं सावधानी रखे जाने के लिये निर्देशित किया गया है। कुक्कुट पालकों में अनावश्यक भ्रम या भय की स्थिति उत्पन्न न होने देने तथा अफवाहों से सावधान रहने तथा कुक्कुट उत्पादों के उपयोग के संबंध में तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करने के लिए निर्देशित किया गया है।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा