बिहार में कोविड-19 से 89 और मरीजों की मौत, 6,894 नए मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

पटना। बिहार में रविवार को कोविड-19 से 89 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3,832 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के 6,894 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही बिहार में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6.51 लाख हो गई। हालांकि, राहत की बात है कि एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में कमी आना जारी है और मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार जारी है और संक्रमण दर भी कम हो रही है।

इसे भी पढ़ें: धार्मिक ग्रंथ बेअदबी मामला : सिद्धू ने पुलिस कार्रवाई के ‘वीडियो क्लिप’ टि्वटर पर पोस्ट किए

विभाग ने बताया कि अबतक 5.72 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 75,089 हो गई है। राज्य में अब मरीजों के ठीक होने की दर 87.89 प्रतिशत है और इसमें एक पखवाड़े में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। गत दो हफ्ते में संक्रमण दर भी 15.7 प्रतिशत से कम होकर 5.7 प्रतिशत रह गई है। राज्य में अबतक 90 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है।

प्रमुख खबरें

UP Politics: BJP का बड़ा Action Plan, Nitin Nabin परखेंगे Western UP में जमीनी ताकत

इंसानों को मार देगा, इंसानी कंट्रोल से बाहर... AI को लेकर हर रोज हो रहे कौन-कौन से खुलासे, सच्चाई, डर या कहानी कुछ और है?

स्कूल मान्यता रिश्वत मामले में DMK नेता Anbil Mahesh से CCB ने की पूछताछ

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च