By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2021
पंजाब के मुक्तसर साहिब से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर 9 दिन पहले ही एक 19 साल की लड़की की शादी हुई थी। जब शादी के 9 दिन बाद लड़की अपने मायके पहुंची तो उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर से बाहर गांव के पानी के टैंक में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
इस घटना के बाद से ही गांव में सन्नाटा छा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। ससुराल से मायके आने पर लड़की ने अपने प्रेमी से बात की और दोनों ने अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला कर लिया।
प्रेमियों ने की आत्महत्या
परिजनों को घटना की सूचना तब लगी जब वो लड़की ढूंढने निकले लेकिन उन्हें पता चला कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पानी की टकी में कूदकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड करने से पहले लड़की ने अपनी नई शादी को चूडियों को तोड़ा। इसके बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर टंकी में छलांग लगा दी।
जानकारी के मुताबिक दोनों ने ही परिवार को अपने प्रेम के बारे में नहीं बताया था और इसके बाद से ही गांव में गम का माहौल है। सुबह लड़की अपने परिवार से दुकान से सामान लाने का कहकर गई थी और वापस नहीं लौटी। लड़की और उसके प्रेमी दोनों की ही लाश पानी की टंकी में मिली। दोनों के शव को सिविक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।