हापुड़ में भयानक सड़क हादसा, आठ बच्चों सहित 9 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2019

हापुड़। शहर में विवाह समारोह से वापस गांव लौट रहे आठ बच्चों सहित नौ लोगों की थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई तथा 15 लोग घायल हो गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हापुड़ में रविवार की देर रात धौलाना के गांव सालेपुर कोटला के हाजी मेहरबान की बेटी का निकाह हापुड़ में बुलंदशहर रोड स्थित वंश गार्डन में हो रहा था। बारात मेरठ के गांव जई नंगला से आई थी। विवाह समारोह के लिए आए लोग रविवार को निकाह की रस्म पूरी होने बाद वापिस लौटने लगे।  एक पिकअप गाड़ी में भी कुछ लोग सालेपुर कोटला लौट रहे थे। रात्रि करीब सवा 11 बजे पिकअप गाड़ी थाना हाफिजपुर क्षेत्रान्तर्गत गांव सादिकपुर के पास पहुंची। तभी विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे मिनी ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप गाड़ी बीच से फट गई और उसमें सवार लोग हाईवे पर बिखर गए। टक्कर मारने के बाद चालक मिनी ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।  सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हापुड़ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां पर आठ बच्चों समेत नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। 15 लोग घायल हो गए। मरने वाले 8 बच्चों की उम्र 8 से लेकर 14 साल के बीच है जबकि एक युवक की उम्र करीब 20 वर्ष है।

इसे भी पढ़ें: जिस भूमि विवाद की वजह से सोनभद्र में संघर्ष हुआ, वह 1955 से चला आ रहा: योगी

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। सोमवार की सुबह अधिकारियों की मौजूदगी में शवों का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस की सुरक्षा में गांव भेजा गया और वहीं उनका अंतिम संस्कार किया गया। डीएम अदिति सिंह ने हादसे पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों की आर्थिक मदद के लिए शासन को पत्र भेजा जायेगा तथा घायलों का इलाज चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को सात्वंना दी और घायलों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Airport पर SpiceJet की Dubai Flights 24 घंटे लेट, नाराज यात्रियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

स्वतंत्र भारद्वाज को बड़ी राहत, कोर्ट से 3 हफ्ते की मिली Interim Bail

Karnataka में कम बारिश पर राजनीति न करें दल, DK Shivakumar ने किसानों को दिया मदद का भरोसा

NSE Co-Location Scam में Chitra Ramkrishna को Supreme Court से झटका