'हर घर तिरंगा के लिए तैयार', भाजपा संसदीय दल की बैठक में दी गई कार्यक्रम की जानकारी, प्रह्लाद जोशी बोले- 9 से 11 तक चलेगा प्रचार

By अनुराग गुप्ता | Aug 02, 2022

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की संसदीय दल की बैठक मंगलवार को संसद पुस्तकालय भवन में हुई, जहां पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत तमाम नेतागण मौजूद रहे। इस बैठक के बारे में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 से 11 अगस्त तक हर घर में तिरंगा के बारे में प्रचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 11 से 13 अगस्त तक हर बूथ में प्रभातफेरी होगी और 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा फहराने के लिए कहा गया है। बूथ सशक्तिकरण के बारे भी पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष ने हमें अवगत कराया है।

इसे भी पढ़ें: मोदी का मिशन 2024 पूरा करने में उत्तर प्रदेश निभाएगा सबसे अहम रोल 

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले तस्वीर पर तिरंगा लगाया। उन्होंने ट्वीट किया कि दो अगस्त का आज का दिन खास है। जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो ऐसे में हमारा देश तिरंगे का सम्मान करने की सामूहिक मुहिम के तहत 'हर घर तिरंगा' के लिए तैयार है। मैंने मेरे सोशल मीडिया पेज पर डीपी (डिस्प्ले तस्वीर) बदल दी है और मैं आप से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं।

प्रमुख खबरें

9 अप्रैल तक खत्म हो जाएगा युद्ध? ट्रंप के सीक्रेट प्लान पर बड़ा खुलासा

Lord Vishnu Mantra: Lord Vishnu के 1000 नाम हैं Life Changing, Thursday को पाठ से बदल जाएगी आपकी किस्मत

Saudi Arabia Iran Conflict | सब्र का बांध टूटा: Iran के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल युद्ध में शामिल होने की कगार पर सऊदी अरब और UAE

ईरान के हमलों से टूटा सब्र! Middle East में Saudi-UAE अब US-Israel के साथ लड़ेंगे सीधी लड़ाई