By अंकित सिंह | May 26, 2023
नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश भाजपा 30 मई से जनसंपर्क अभियान चलाएगी। राजनीतिक लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य में भाजपा का यह प्लान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा अभी से ही अपनी तौयारी में जुट गई है। इसके लिए कई केंद्रीय मंत्री को बड़ी जिम्मेदारी भी दी गई है। दी गई जानकारी के मुताबिक भाजपा का यह अभियान सफल हो इसके लिए राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और राज्य महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह लगातार राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
आरके सिंह के साथ सांसद व गुजरात के प्रदेश महामंत्री विनोद चावड़ा भी रहेंगे। केन्द्रीय विदेश, संस्कृति, राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद तथा एटा लोकसभा क्षेत्र के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगी। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव सीतापुर, बहराइच, कैसरगंज तथा गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें। सांसद मनोज तिवारी उन्नाव, मोहन लालगंज, लखनऊ तथा बाराबंकी लोकसभा क्षेत्रों के समूह प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें। भाजपा ने व्यापक कार्यक्रम बनाया है और इसके लिए अलग-अलग लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है।