मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले, आंकड़ा 3,341 तक पहुंचा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2020

भोपाल।  मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 3,341 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में सात और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गयी। मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात लोगों मौत हुयी है। इनमें इंदौर में तीन, भोपाल में दो एवं उज्जैन एवं जबलपुर में एक—एक की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 200 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 86 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 43, भोपाल में 24, खरगोन में आठ, देवास एवं खंडवा में सात-सात, जबलपुर में पांच, बुरहानपुर एवं मंदसौर में चार-चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन-तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 90 नये मामले सामने आये हैं। इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 3,341 हो गयी है। प्रदेश में इंदौर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 28 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 27, उज्जैन में 19, धार में चार, रतलाम में तीन, खंडवा एवं देवास में दो-दो और जबलपुर, धार, नीमच, सीहोर एवं गुना में एक-एक नया कोरोना का मरीज मिला है। इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में कोविड—19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,727 हो गयी है, जबकि भोपाल में 679, उज्जैन में 220, जबलपुर में 116, खरगोन में 80, धार में 78, रायसेन में 64,मंदसौर में 51, खंडवा में 52, बुरहानपुर में 42, होशंगाबाद में 36, देवास में 32, बड़वानी में 26, मुरैना में 22, रतलाम में 23, विदिशा एवं आगर मालवा में 13-13 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: शिवराज सरकार का दावा अब तक 1 लाख 25 हजार श्रमिक मध्य प्रदेश वापस आये, श्रमिकों की वापसी का सिलसिला जारी

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया