दिल्ली में कोरोना से 91 और लोगों की मौत, 5,475 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 5,475 नये मामले सामने आए, वहीं 91 और लोगों की संक्रमण से मृत्यु के बाद बृहस्पतिवार को मृतक संख्या 8,811 पहुंच गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजधानी में एक दिन में 28,000 से ज्यादा आरटी-पीसीआर जांच की गयीं। संक्रमण की दर 8.65 प्रतिशत रही जो बुधवार को 8.49 प्रतिशत थी। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में 28,897 नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच के साथ ही कुल 63,266 नमूनों का परीक्षण किया गया। यह अब तक की सर्वाधिक जांच संख्या है। दिल्ली में 11 नवंबर को संक्रमण के सर्वाधिक मामले आए थे और 8,593 लोग संक्रमित मिले थे, वहीं 18 नवंबर को कोविड-19 से 131 लोगों की मृत्यु हो गयी थी जो राजधानी में एक दिन में संक्रमण से मौत का सर्वाधिक आंकड़ा है। बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 5,51,262 पहुंच गयी जिनमें से अब तक 5,03,717 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। दिल्ली में इस समय 38,734 मरीजों का उपचार चल रहा है। इलाज करा रहे संक्रमितों की संख्या बुधवार को 38,287 थी।

प्रमुख खबरें

Gemini 3 Pro VS ChatGPT 5.2: 2025 के AI रेस में कौन आगे? आपके लिए बेस्ट चुनाव का विश्लेषण

Pakistan ने चोरी से ईरान को परमाणु...पुतिन-बुश की 24 साल पुरानी सीक्रेट चैट आई सामने

दोस्ती में दरार डालने की कोशिश, पेंटागन ने अरुणाचल पर भारत को चेताया, चीन बुरी तरह बौखलाया

Gyan Ganga: नारद मुनि का अभिमान चूर! भगवान विष्णु की लीला से बने कुरुप, शिवगणों ने उड़ाया मज़ाक, आगे क्या?