UP चुनाव में दीदी और बहनजी का रिपोर्ट कार्ड: कांग्रेस के 97% और बसपा के 72% उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई

By अभिनय आकाश | Mar 12, 2022

उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा के चुनावी नतीजे आ चुके हैं। प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों में से 255 सीटें अपने नाम कर बीजेपी सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है, जबकि उसकी सहयोही अपना दल (एस) को 12 सीटें मिली है। सपा को 111 सीटें हासिल हुई है। वहीं कांग्रेस के खाते में 2 और बसपा को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा है।  उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबी और प्रभावी भूमिका निभाने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का प्रदर्शन 2022 के विधानसभा चुनावों में अब तक सबसे खराब रहा है और कुल 403 सीटों में से उसे महज एक सीट मिली है। वहीं देश के सबसे प्रदेश में सरकार बानने वाली कांग्रेस की हालत ऐसी हो गई कि 387 सीटों पर उसके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी हार के बाद कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, ममता बनर्जी का भाजपा विरोधी गठबंधन पर जोर

बता दें कि उम्मीदवार जो एक निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल वैध मतों का कम से कम छठा हिस्सा हासिल करने में विफल रहता है, चुनाव नियमों के तहत जमा की गई राशि को खो देता है। सभी ने बताया, यूपी में 4,442 प्रतियोगियों में से, 3,522 या लगभग 80% अपनी सुरक्षा जमा राशि वापस पाने में विफल रहे।

 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी