द्वितीय विश्वयुद्ध के सैनिक रहे 99 वर्षीय ब्राजीलियाई ने कोरोना से जीती जंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

ब्रासीलिया। ब्राजील में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सैनिक रहे 99 वर्षीय शख्स को कोविड-19 बीमारी से उबरने के बाद मंगलवार को अस्पताल से सैन्य सम्मान के साथ छुट्टी दी गई। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अफ्रीका में ब्राजीलियाई तोपखाना फौज में सेवा देने वाले सेकंड लेफ्टिनेंट एर्मांडो पिवेटा को बिगुल बजाते हुए और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच ब्रासीलिया में आर्म्ड फोर्सेज अस्पताल से बाहर लाया गया। अस्पताल में आठ दिनों तक भर्ती रहने के बाद सेना की हरे रंग की टोपी पहने हुए जब वह बाहर निकले तो उन्होंने हवा में हाथ उठाकर अभिवादन किया।

सेना ने एक बयान में कहा, ‘‘वह एक और युद्ध जीत गए, इस बार कोरोना वायरस के खिलाफ। उन्हें अस्पताल से उस दिन छुट्टी दी गई जब ब्राजील द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान इटली में मोंटीज की लड़ाई के अपने सफल अभियान की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है।’’ लातिन अमेरिका में कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील है जहां अभी तक इस संक्रामक रोग से 1,532 लोग जान गंवा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश