पाकिस्तान ने ‘संघर्ष विराम उल्लंघन’ पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को किया तलब

pakistan

पाकिस्तान ने ‘संघर्षविराम उल्लंघन’ पर भारत के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया है।विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल ‘‘नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर स्थित घनी आबादी वाले असैन्य इलाकों को गोलीबारी, मोर्टार तथा स्वचलित हथियारों से लगातार निशाना बना रहे हैं।’’

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को यहां भारतीय उच्चायोग के एक वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया और भारतीय बलों द्वारा नियंत्रण रेखा पर कथित संर्घषविराम उल्लंघन करने पर विरोध जताया। विदेश मंत्रालय ने दावा किया कि भारतीय बलों ने रविवार को खुईरट्टा सेक्टर में बिना उकसावे के अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 37 वर्षीय आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारतीय सुरक्षा बल ‘‘नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर स्थित घनी आबादी वाले असैन्य इलाकों को गोलीबारी, मोर्टार तथा स्वचलित हथियारों से लगातार निशाना बना रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें: इमरान खान ने भारत पर पाकिस्तान के खिलाफ ‘छद्म अभियान’ चलाने का लगाया आरोप

उसने दावा किया कि इस साल भारत अब तक 1,081 बार संघर्षविराम का उल्लंघन कर चुका है। मंत्रालय ने कहा कि भारत से 2003 के संघर्षविराम समझौते का पालन करने, ऐसी घटनाओं की जांच करवाने तथा नियंत्रण रेखा एवं कामकाजी सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़