नमो की आदमकद छवि के आगे कांग्रेस के 9 पूर्व सीएम भी साबित हुए बौने

By अभिनय आकाश | May 24, 2019

नई दिल्ली। कोई समुंद्र नहीं, कोई हवा नहीं कोई भंवर नहीं लेकिन देश की राजनीति में तूफान आया हुआ है। उस तूफान में सबकी नांव डगमगा गई। नरेंद्र मोदी की आदमकद छवि के आगे संपूर्ण विपक्ष बौना साबित हो गया। देश की ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस की करारी हार का आलम यह रहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के इरादे से उतरे नौ पूर्व मुख्यमंत्रियों के राजनीतिक भविष्य को भी नेस्तनाबूद कर दिया। कांग्रेस के 9 पूर्व सीएम मैदान में उतरे और सभी को निराश होना पड़ा।

इसे भी पढ़ें: हार से हताश राहुल ने की इस्तीफे की पेशकश, अगले हफ्ते CWC में हो सकता है फैसला

सुशील कुमार शिंदे 

कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे इस बार सोलापुर सीट से चुनाव मैदान में उतरे थे। वह भाजपा प्रत्याशी जय सिद्धेश्वर शिवाचार्य महास्वामीजी से काफी पीछे चल रहे हैं। 

हरीश रावत 

उत्‍तराखंड से हरीश रावत को भाजपा के अजय भट्ट से पराजय का मुंह देखना पड़ा है। रावत नैनीताल-उधमसिंहनगर से चुनावी मैदान में फतरे थे।

शीला दीक्षित

दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनावी मैदान में उतरीं थी। भाजपा के मनोज तिवारी ने इस सीट पर शीला को काफी छोड़ दिया है।

इसे भी पढ़ें: अमेठी से राहुल ने स्वीकारी हार, स्मृति ईरानी को दी जीत की बधाई

भूपेंद्र सिंह हुड्डा 

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिन्दर सिंह हुड्डा इस बार सोनीपत की सीट से चुनाव मैदान में उतरे हैं। उनका सामना भाजपा के रमेश चंद्र कौशिक हुआ। कौशिक इस सीट से बड़े अंतर से उनसे आगे चल रहे हैं।  

दिग्विजय सिंह 

मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित सीट भोपाल से चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को निराश होना पड़ा। दिग्गविजय भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से चुनाव हार गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: नहीं चला 72 हजार, भारी पड़ा ‘चौकीदार’... मोदी की ऐतिहासिक जीत

वीरप्‍पा मोइली

कर्नाटक से चुनावी समर में चिकब्बलपुर सीट से किस्मत आजमाने उतरे पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली को भाजपा के बी एन बाचे गौड़ा से हार का सामना करना पड़ा है। 

मुकुल संगमा 

कांग्रेस के दिग्गज नेता व मेघालय के पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा के लिए भी 2019 का चुनाव अच्छा नहीं रहा। पार्टी ने उन्हें तुरा लोकसभा सीट से टिकट दिया था। वह नेशनल पीपल्स पार्टी के उम्मीदवार अगाथा संगमा से काफी पीछे चल रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: सियासी पारा भले ही चढ़ रहा हो, पर वीरान हैं गौरीगंज-अमेठी की सड़कें

नबाम टुकी 

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम टुकी कांग्रेस के टिकट पर अरुणाचल वेस्ट की सीट से चुनाव मैदान में थे। वह यहां से बीजेपी कैंडिडेट किरण रिजिजू से हारते नजर आ रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: हार से हताश राहुल ने की इस्तीफे की पेशकश, अगले हफ्ते CWC में हो सकता है फैसला

अशोक चव्हाण

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण इस बार कांग्रेस के टिकट पर नांदेड़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि वह यहां पर बीजेपी प्रत्याशी प्रताप चिखलिकर से काफी वोट से पीछे चल रहे हैं।

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

आत्मनिर्भर भारत की ऊंची उड़ान, DRDO ने SFDR तकनीक से लैस Missile का किया सफल परीक्षण

जनरल नरवणे की किताब लेकर Rahul Gandhi का तंज, PM Modi में Lok Sabha आने की हिम्मत नहीं

Valentines Week पर पाएं Trending Korean Glass Skin, ये घरेलू उपाय देगा Instant Glow

China को जमीन, US को बाजार! Akhilesh Yadav ने केंद्र की विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल