पाकिस्तान को बड़ा झटका, अभी रक्षा सहायता पर रोक हटाने के पक्ष में नहीं हैं ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 23, 2019

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को संकेत दिया कि वह पाकिस्तान के लिये रक्षा सहायता पर लगी रोक को तब तक हटाने के इच्छुक नहीं हैं जब तक कि वह आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ उसकी कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हो जाते।

पने ‘ओवल ऑफिस’ में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ पहली बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, ‘‘हम लोग कई साल से पाकिस्तान को 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता दे रहे हैं। समस्या यह है कि पाकिस्तान हमारे लिये कुछ नहीं कर रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई के बिना नहीं हटेगा पाक पर लगी रोक: ट्रंप

हालांकि ट्रम्प ने फौरन साफ किया कि यह इमरान खान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने से पहले की बात थी। उन्होंने कहा, ‘‘वे (पाकिस्तान) वाकई में बहुत विनाशकारी थे। वे हमारे खिलाफ जा रहे थे और हम इसी के बारे में बात कर रहे हैं। करीब डेढ़ साल पहले मैंने इस 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता को खत्म कर दिया।’’

प्रमुख खबरें

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल