15 अगस्त पर हो सकता है बड़ा साइबर अटैक , डिजिटल और प्रिंट मीडिया पर हो सकता है हमला

By सुयश भट्ट | Aug 14, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल की साइबर पुलिस पत्रकारों को सख्त निर्देश दिए है। पुलिस ने डिजिटल और प्रिंट मीडिया को 15 अगस्त के मौके पर सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। दरअसल ऐसी संभावना बताई जा रही है कि स्वतंत्रता दिवस के दिन डिजिटल और प्रिंट मीडिया की वेबसाइट पर साइबर हमला हो सकता है।

आपको बता दें कि भोपाल की साइबर पुलिस ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं। साइबर पुलिस के मुताबिक हैकर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाइव कार्यक्रम के दौरान दूसरे देश का झंडा और अलगाववादी वीडियो प्रसारित कर सकती हैं। जिसके बाद साइबर पुलिस ने मीडिया संस्थानों को सिक्योरिटी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं।

वहीं साइबर पुलिस द्वारा मीडिया संस्थानों को आवश्यक सिक्योरिटी कदम उठाने के लिए कहा गया है। जारी अलर्ट में नेटवर्क सिक्योरिटी के कुछ सुझाव भी मीडिया संस्थानों को दिए गए हैं। साथ ही ऐसा करने में अगर किसी तरह की कोई कठिनाई होने पर उन्हें साइबर पुलिस से मदद लेने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें:महाकाल मंदिर में बीजेपी नेताओं के चलते आधे घंटे देरी से हुई भस्म आरती, पुजारियों को रोकने से हुआ जमकर हंगामा 

उठाने होंगे यह कदम

  • Network में Physical Firewall स्थापित किया जाना सुनिश्चित करें।
  • Firewall पर नेटवर्क access हेतु सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करें।
  • वर्तमान में उपयोग हो रहे समस्त पासवर्ड को बदलकर नवीन स्ट्रॉग पासवर्ड बनाना सुनिश्चित करें। 4), आपके नेटवर्क में उपयोग किए जा रहे सर्वर में यदि open port है तो इसे सुरक्षित करें।
  • नेटवर्क हेतु Anti-malware /Anti-Trojan/Anti-virus का updated version इंस्टॉल करें।Admin login password की गोपनियता सुनिश्चित करें तथा पासवर्ड स्ट्रांग करें।
  • नेटवर्क सिक्यूरिटी ऑडिट तत्काल करवाकर नेटवर्क में vulnerability ज्ञात कर सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करें।

प्रमुख खबरें

Task Force For Exam Reforms | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़े सुधार की तैयारी: नंदन नीलेकणि की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय टास्क फोर्स गठित

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची