राम भक्तों की श्रद्धा को आघात... संघ ने जारी किया बयान, जानें क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Jul 03, 2026

अयोध्या राम मंदिर में दान के कथित गबन पर प्रतिक्रिया देते हुए, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और हिंदू समुदाय से इस मुश्किल समय में धैर्य और संयम बरतने की अपील की।  होसाबले ने कहा, अयोध्या में श्री राम लल्ला मंदिर में रखे दान-पात्रों से चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे समाज और राम भक्तों की भावनाओं और श्रद्धा को आहत किया है, और हम सभी इस घटना से दुखी हैं। राम मंदिर में दान में कथित हेराफेरी का मामला 7 जून को सामने आया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित SIT की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर 25 जून को FIR दर्ज की गई। मंदिर में दान की गिनती की प्रक्रिया से जुड़े आठ लोगों को अब तक गिरफ़्तार किया जा चुका है और जांच जारी है। 

इसे भी पढ़ें: 'दुनिया की चुनौतियों का समाधान भारत की समग्र दृष्टि में निहित', आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

उन्होंने आगे कहा हमें उम्मीद है कि मंदिर प्रबंधन और प्रशासन की ओर से बनाई गई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) सभी ज़रूरी कदम उठाएगी।  होसबोले ने पूरे हिंदू समाज से यह भी अपील की कि "वे इस मुश्किल घड़ी में ज़रूरी धैर्य और संयम बनाए रखें और हिंदू धर्म व समाज को बदनाम करने के लिए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का फ़ायदा उठाने की कोशिश करने वाली हिंदू-विरोधी और देश-विरोधी ताकतों की साज़िशों को नाकाम करें। 

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll में BJP ने हसीरानी रथ को उतारा, बंगाल चुनाव में फिर उभरा शहीद मां का मुद्दा

Asian Games में भारत-पाकिस्तान Cricket और हॉकी मैचों ने बनाया नया रिकॉर्ड, मिले सर्वाधिक दर्शक

UP Congress: Aradhana Misra और Imran Masood को कमान, 2027 चुनाव के लिए नया समीकरण

Flydubai Flight में हमले के बाद विमान में यात्रियों और क्रू के बीच आखिर क्या हुआ था?