मिजोरम में कोविड-19 का एक मामला सामने आया, संक्रमितों की संख्या 4,428 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2021

आइजोल। मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,428 हो गयी है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आइजोल में 23 वर्षीय महिला संक्रमित पायी गयी है। वह दिल्ली से लौटी है।

इसे भी पढ़ें: महिला सुरक्षा को लेकर सुझाव भेजिये, एक दिन के लिये एसीपी बनिये: नोएडा पुलिस

अधिकारी ने बताया, ‘‘महिला बृहस्पतिवार को लेंगपुई हवाईअड्डा पहुंची थी और वहां जांच में उसमें कोविड-19 की पुष्टि हुई।’’ पूर्वोत्तर के राज्य में वर्तमान में 18 मरीज उपचाराधीनहैं, जबकि 4,400 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या MNS की वजह से बंद हुई है 'कराची बेकरी' ? मैनेजर ने बताई असल वजह

संक्रमण से 10 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 2,36,334 नमूनों की जांच हुई है। राज्य में टीकाकरण अधिकारी डॉ. ललजावमी ने बताया कि अब तक 30,972 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

प्रमुख खबरें

Scam 2010 The Subrata Roy Saga: हंसल मेहता ने किया स्कैम के तीसरे सीजन का ऐलान, सहारा की कहानी पर केंद्रित होगा नया शो

Odisha के लोगों ने Naveen Patnaik को आराम देने का फैसला किया है: JP Nadda

ADR Report: 6वें चरण के मतदान में 21% पर उम्मीदवारों पर आपराधिक आरोप, किस पार्टी में कितने दागी जानें यहां

Amethi में Smriti Irani के खिलाफ नाराजगी देखकर भाजपा के होश उड़े हुए हैं