गाजियाबाद में नौवीं कक्षा की छात्रा से उसके घर में चार नाबालिगों ने किया दुष्कर्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2025

गाजियाबाद में कक्षा नौ की एक छात्रा से उसके घर में चार नाबालिग लड़कों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। आरोपियों में से तीन लड़के पीड़िता के ही स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘नाबालिग लड़की एक लड़के से ‘इंस्टाग्राम’ पर संपर्क में थी जो लड़की से मिलने के लिए उसे मैसेज भेज रहा था। रविवार को वह करीब साढ़े 11 बजे लड़की के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। जैसे ही लड़की ने दरवाजा खोला, वह लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ जबरदस्ती घर में घुसा और चारों ने कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।”

उन्होंने बताया, “इस बीच, लड़की की मां बाजार से वापस आ गई और घर का दरवाजा खुला पाया। वह घर के भीतर गई और अपनी बेटी के साथ चार लड़कों को देखा। उसने बेटी को कमरे से बाहर निकाल लिया और पुलिस को बुलाने से पहले इन लड़कों को कमरे में बंद कर दिया।”

अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस पहुंचने वाली थी, सोसाइटी के कुछ पदाधिकारी कथित तौर पर लड़की के घर पहुंचे और उन लड़कों को वहां से जाने दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (कवि नगर) भास्कर वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लड़की के पिता ने उन चार लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

वर्मा ने कहा, ‘‘वे लड़के कक्षा 11, 10 और 9 में पढ़ते हैं। लड़की को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और अभी तक उसका बयान दर्ज नहीं किया गया है। नाबालिगों को भी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।” उन्होंने बताया कि तथ्यों और सूचना का पता लगाने के लिए इस मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Russian Army में भर्ती न हों भारतीय नागरिक, Ministry of External Affairs ने जारी की एडवाइजरी

Allahabad High Court का निर्देश, पुलिस थानों में 24 घंटे चालू रहने चाहिए CCTV कैमरे

Delhi में सबसे गोल-मटोल कुत्ते के खिताब के लिए Gola और Gugu के बीच फाइनल मुकाबला

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार: AAP ने मंत्री Parvesh Verma के खिलाफ ACB में दर्ज कराई शिकायत