By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2016
दिल्ली के पूर्व मुख्य सचिव उमेश सैगल ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर ‘पद के दुरूपयोग’ का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) में शिकायत दर्ज कराई है।
एक वरिष्ठ एसीबी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है कि सैगल ने शिकायत दर्ज कराई है और इसको देखा जा रहा है। इससे पहले सैगल ने उप राज्यपाल नजीब जंग को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि मालीवाल ने एक निजी क्लब को कारण बताओ नोटिस जारी कर पद का दुरूपयोग किया।