मणिपुर के एक शिविर में सीआरपीएफ जवान ने दो साथियों की हत्या करने के बाद खुद भी जान दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 14, 2025

मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर गोलीबारी करअपने दो सहकर्मियों की हत्या कर दी और आठ अन्य को घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी बंदूक से गोली चलाई जिससे एक कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कुमार ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया।

आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं और उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा पुलिस ने तत्काल कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

प्रमुख खबरें

Team India की लगातार हार पर बोले Tilak Varma, पिछली गलतियों से सबक लेकर मैदान पर करेंगे धमाकेदार Comeback

Womens Hockey World Cup: Salima Tete को कमान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खिताबी जंग को तैयार भारत

Trump Administration के फैसले से बढ़ेगी Global Inflation, भारत समेत 60 देशों पर बढ़ा शुल्क

Afghanistan Flash Floods: नूरिस्तान में कुदरत का कहर, भारी तबाही में 20 की मौत और 100 से ज्यादा Missing