MP जाने से पहले सिंधिया ने अमित शाह और राजनाथ सिंह से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा में शामिल होने के एक दिन बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की एवं विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया। कांग्रेस छोड़कर आये सिंधिया ने भाजपा के इन वरिष्ठ नेताओं के आवास पर जाकर उनसे भेंट की और इसे शिष्टाचार भेंट बताया। 

अमित शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ ज्योतिरादित्य सिंधिया जी से मिला। मैंने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके पार्टी में शामिल होने से भाजपा का मध्यप्रदेश के लोगों की सेवा करने का संकल्प और मजबूत होगा।’’  गौरतलब है कि सिंधिया बुधवार को भाजपा में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस से अलग होना दुर्भाग्यपूर्ण: पायलट

वहीं, राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘आज ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। मैं भाजपा में उनका स्वागत करता हूं। उनके शामिल होने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी।’’  सिंधिया ने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह जी के दिल्ली निवास पर आज सौजन्य भेंट की।’’

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा