कर्ज में डूबे एक परिवार ने की खुदकुशी , नाबालिक बेटी के बाद 67 साल की मां ने भी तोड़ा दम

By सुयश भट्ट | Nov 26, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में कर्ज में एक परिवार एक युवक , बेटियों, पत्नी और मां के साथ जहर पी लिया। गंभीर हालत में करीब 12 घंटे बाद 16 साल की बेटी और 67 साल की मां ने दम तोड़ दिया। परिवार ने जहर पीने के पहले जहर का ट्रायल अपने घर में पले कुत्ते पर किया था।

वहीं बताया जा रहा है कि उसके मरने के बाद कोल्ड्रिंग्स में जहर मिलाकर खुद और पूरे परिवार को पिला दिया। मरने के पहले उन्होंने दीवार एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उन्होंने लिखा कि वह मजबूरी में यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने इंसाफ चाहिए। जिसका वीडियो भी बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि गुरुवार रात को एक वीडियो सामने आया था। इसमें एक परिवार के सुसाइड किए जाने की बात थी। इस मामले की गंभीरता को लेते हुए पिपलानी पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया।

इसे भी पढ़ें:CDS जनरल बिपिन रावत के बयान पर भड़का चीन, कहा- बढ़ सकता है टकराव 

एएसपी भदौरिया ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि संजीव ने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। इसमें उनके ही घर में किराए से रहने वाली एक महिला से भी करीब 2 लाख रुपए उधार लिया था। महिला अपनी बेटी के साथ उनके घर में दो दिन पहले तक किराए से रह रही थी। उसे अपनी बेटी की शादी करना था, इसलिए वह रुपए मांग रही थी। इसके अलावा भी संजीव ने कई लोगों से रुपए उधार ले रखे थे। बताया जाता है कि उन्होंने यह रुपए करीब पांच साल पहले मकान बनाने के लिए उधार लिए थे। उनके मकान की किस्त भी करीब 30 हजार रुपए से ज्यादा बताई जाती है।

दरअसल घर के अंदर जाने पर संजीव उनकी 67 वर्षीय मां नंदनी जोशी, 45 साल की पत्नी अर्चना, 19 साल की बड़ी बेटी ग्रिश्मा जोशी और 16 साल की छोटी बेटी पूर्वी जोशी बेसुध पड़े हुए थे। जिसके बाद सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पूर्वी ने दम तोड़ दिया। और उसके कुछ ही देर बाद 67 साल की नंदनी की भी सांसें टूट गई।

इसे भी पढ़ें:राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा में बड़ी चूक, व्हाट्सएप पर लीक हुए दस्तावेज 

मरने के पहले संजीव और उनके परिवार ने घर की सभी दीवारों पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें हमें इंसाफ चाहिए से लेकर हम वापस आएंगे तक की बात लिखी है। हम मजबूर हैं कायर नहीं। हमारे हाथ का कलेवा न खोले। हमारी मौत के लिए यह जिम्मेदार हैं। इस तरह से घर की सभी दीवारों पर लिखा गया है। इसका उन्होंने वीडियो बनाया। इसमें परिवार के साथ घर के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में मारे हुए कुत्ते को भी दिखाया गया है। लिखे नाम की पुलिस जांच कर रही है। इसमें एक नाम बबली का आ रहा है।

प्रमुख खबरें

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा

PM Modi ने किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर दिया, आंगनवाड़ी केंद्रों में जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान

ट्रेनें रोकने से देश का युवा नहीं थमेगा, Chirag Paswan ने विपक्ष के प्रदर्शन पर साधा निशाना